उपराष्‍ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने सांसदों और विधायकों से की अपील

उपराष्‍ट्रपति एम.वेंकैया नायडू ने सांसदों और विधायकों से यह अपील की है कि सभी सदन को सुचारु रूप से चलाने में सहयोग करें जिससे सदन ठीक से चले। संसद के केंद्रीय कक्ष में राष्‍ट्रीय विधायिका सम्‍मेलन के समापन समारोह में उन्‍होंने सदनों के बार-बार स्‍थगन पर चिंता जताई। श्री नायडू ने कहा कि विधानमंडल पोस्‍टर और बैनर दिखाने की जगह नहीं है ।