रूस ने राजनयिक स्तर पर ब्रिटेन के खिलाफ और भी कार्रवाई करने की धमकी देते हुए ब्रिटेन के 23 राजनयिकों को निष्कासित करने की घोषणा कर दी है । रूस ने इन राजनयिकों को देश छोड़कर जाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है । रूस ने यह घोषणा उसके पूर्व जासूस और उसकी पुत्री को ब्रिटेन में जहर दिये जाने की घटना के बाद उपजे राजनयिक विवाद के बाद की है ।