उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन लाल जीत सिंह ने बताया है कि उद्यमियों के बहुमूल्य समय एवं संसाधनों को बचाने के लिए विभिन्न विभागों में आवेदन हेतु मा0प्रधानमंत्री द्वारा निवेश मित्र पोर्टल दपअमेीउपजतंण्नचण्दपबण्पद का लोकार्पण किया जा चुका है।
उन्होने बताया कि उ0प्र0शासन की मंशानुरूप उद्योग स्थापना आसान बनाने के उद्वेश्य से 19 विभिन्न विभागों विद्युत, अग्निशमन,वन,श्रम आदि से प्राप्त की जाने वाली सहमतियों/अनापत्तियों के लिए कार्यालय न दौड़कर केवल आन लाइन पोर्टल पर घर बैठे आवेदन कर सहमतियां व अनापत्तियां प्राप्त कर सकते है।