बाउंड्री बनाने का ग्रामीणों ने किया विरोध किया प्रदर्शन

हरदोई के थाना बघौली के ग्राम बेनीपुरवा मजरा बघौली के रामपाल, रामलखन, रामसिंह, मनोज, रामजीवन, विनोद कुमार, गंगाराम, संगीता, सरोजनी, गीता आदि ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया और कहाकि अगर अवैध रूप से बाउंड्री बनी और कार्यवाही न हुई तो ग्रामीण आत्मदाह को बाध्य होंगे।
         नगर मजिस्ट्रेट को दिए गए ज्ञापन में कहा कि कहा कि यह लोग 70 वर्षों से इसी स्थान से मकान बनाकर रह रहे हैं। साथ ही बताया कि सभी अतिनिर्धन हैं। उनके मकान के उत्तर दिशा में श्रवण कुमार वर्मा ने एक विद्यालय आरडी पब्लिक स्कूल तेरवा बघौली बनाया है, जिसकी बाउंड्री पुलिस व राजस्व कर्मियों से मिलकर फर्जी तरीके से बना रहे हैं। उस बाउंड्री के अंदर इन लोगों के पुश्तैनी मकानों को घेर रहे हैं तथा मकानों को गिरा भी रहे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर उन्होंने एसडीएम को आदेश देकर राजस्व कर्मियों द्वारा नाप कराकर थाना बघौली को रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था। बताया कि बघौली पुलिस ने इस मामले में संज्ञान न लेकर ग्रामीणों को भगा दिया। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर मायादेवी, गीता, माधुरी, रानी, जशोदा, प्रमोद कुमार, गंगाराम, रामजीवन, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।हालांकि मामले में एडीएम ने कार्यवाही की बात कही है।