जिले की अब तक की बड़ी घटना जो नहीं सुलझ सकी।समाज की रक्षक जो अपनी रक्षा नहीं कर पा रही हैं शायद अरसा बीतने को है, कार्यवाही भी हुई, निलम्बन हुआ, वक़्त बीतने को है और साहब की सरकारी पिस्टल का पता अब तक नहीं चला है।ड्यूटी से हरदोई वापस आते समय तीन माह पहले गायब हुई एचसीपी की सरकारी पिस्टल के मामले की अब चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज की गई है लेकिन अभी तक लापता हुई सरकारी पिस्टल पुलिस बरामद नही कर सकी है।
चलिए हम आपको घटना की तरफ ले चलते हैं।घटना बेहटागोकुल थाने की है।यूपी 100 की पीआरवी 2758 पर तैनात प्रभारी व एचसीपी शकील 30 जनवरी को ड्यूटी समाप्त करके हरदोई आ रहे थे।जिस वाहन पर वह बैठे थे उस वाहन में ही उनकी सरकारी पिस्टल गुम हो गयी।पिस्टल गायब होते ही एचसीपी परेशान हो गया और पहले तो तलाश किया जब नही मिली तो 2 फरवरी को बेहटागोकुल में गुमशुदगी दर्ज करा दी।सन्दिग्ध अवस्था मे गुम हुई सरकारी पिस्टल अभी तक नही मिली है।इस मामले में एक नया मोड़ तब आ गया जब बेहटागोकुल थाने में तैनात में दरोगा शांति शरण यादव ने पिस्टल गुम होने के मामले में थाने में पिस्टल चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है।करीब तीन माह होने को है लेकिन अभी तक पुलिस अपने ही महकमे की पिस्टल नही तलाश सकी है।