ब्यूरो हरदोई-
हरदोई । इंडियन रोटी बैंक की ओर से रविवार 29 अप्रैल को नूडल डे का आयोजन संस्थापक विक्रम पांडे के द्वारा किया गया। शहर के हर उस बच्चे को अभियान का हिस्सा बनाने की कोशिश हुई जिसका परिवार हाँसिए पर जीवन यापन कर रहा। ऐसे परिवार के बच्चों के लिए नूडल्स स्वप्न जरूर है लेकिन इंडियन रोटी बैंक ने बच्चों के इस स्वप्न को साकार करने की कोशिश की। शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 500 बच्चों को नूडल्स के संग फ्रूटी प्रदान की गई तो उनके चेहरे मुस्करा उठे ।
इंडियन रोटी बैंक की ओर से शहर के काशीराम कॉलोनी परिसर मे ‘नूडल डे “का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर विधायिका रजनी तिवारी रहीं । जिन्होंने आयोजन कर्ताओं को विशेष बधाई दी कि वर्तमान सामाजिक परिप्रेक्ष्य में कम ही लोग समाज के प्रति गंभीर और संवेदनशील होते हैं जिसमें इंडियन रोटी बैंक परिवार का प्रयास सराहनीय है, कार्यक्रम की अध्यक्षता भरत पांडे तथा अनिल दीक्षित ने संयुक्त रूप से की। जबकि संचालन रोटी बैंक कॉर्डिनेटर अजीत विशाल नंदवंशी एवं शिवपूजन सविता ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात एकत्रित हुए नन्हे मुन्ने बच्चों को इंडियन रोटी बैंक की ओर से तैयार पौष्टिक नूडल परोसा गया। आईआरबी सदस्यों ने जब उनके सर पर हाथ फेरकर विश्वास दिलाया तो मासूम चहक पड़े। कार्यक्रम के तहत गरीब परिवारों से ताल्लुक रखने वाले बच्चों को नूडल खिलाया गया। इस मौके पर नूडल डे प्रभारी अखिलेश राजनिर्मल व आशीष राजपूत, जिला क्वार्डिनेटर निधि शुक्ला समेत पी. यल. दीक्षित, राजदीपक अवस्थी, कफील अहमद, मनोज गुप्ता, ओम प्रकाश मिश्रा राजू , विनय प्रजापति,दीपक सविता, शिवाय सविता, उत्कर्ष दीक्षित व तमाम लोग सहित सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।