भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जिताने के लिए राज्य के लोगों का आभार व्यक्त किया है। एक ट्वीट में श्री शाह ने कहा कि जनादेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कर्नाटक ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार, वंशवादी राजनीति और विभाजनकारी जातिवाद को खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यक्रमों को दृढ़ता से समर्थन करने और राज्य में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए कर्नाटक के लोगों का धन्यवाद किया है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि वे कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को सलाम करते है, जिन्होंने पार्टी के लिए दिन-रात कार्य किया।
Related Articles
कांग्रेस का सरकार पर आरोप लगाने का कोई औचित्य नहीं : रविशंकर प्रसाद
April 27, 2018
0
भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी का जीरो टालरेंस जारी
January 9, 2020
0
हरपालपुर सीएचसी मे महिला स्वास्थ्यकर्मी ने नवजात बेटे के पिता से मांगा नजराना
June 25, 2023
0