हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है।
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस चुनाव से पहले ही हार मान चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा के मजबूत संगठनात्मक ढांचे और पूरे देश में इसके नेताओं की लोकप्रियता से कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह हताश हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता में आते ही कर्मचारियों के साथ हो रहे भेद-भाव को दूर करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार आदिवासी क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। आज लाहौल स्पीति के काजा में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए विशेष योजनाएं चलाई थीं, लेकिन वर्तमान सरकार की उपेक्षा के कारण इस क्षेत्र के लोगों को इन परियोजनाओं पूरी तरह से लाभ नहीं मिल सका है।