भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कर्नाटक में भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के रूप में जिताने के लिए राज्य के लोगों का आभार व्यक्त किया है। एक ट्वीट में श्री शाह ने कहा कि जनादेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कर्नाटक ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार, वंशवादी राजनीति और विभाजनकारी जातिवाद को खारिज कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यक्रमों को दृढ़ता से समर्थन करने और राज्य में भारतीय जनता पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए कर्नाटक के लोगों का धन्यवाद किया है। एक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि वे कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को सलाम करते है, जिन्होंने पार्टी के लिए दिन-रात कार्य किया।
Related Articles
आधार कार्ड बनाने व संशोधन में छात्र-छात्राओं सहित अन्य लोग से हो रही वसूली
October 9, 2020
0
कोथावाँ की ग्राम पंचायत जरौआ के मजरा आनन्दपुर में ग्राम प्रधान व लेखपाल की मिलीभगत से किया जा रहा भ्रष्टाचार
October 30, 2022
0
आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन के नाम पर किसानों से हो रही अवैध वसूली
March 22, 2022
0