संजय कश्यप को कैराना लोकसभा उपचुनाव व मुकुल सिंह आशा को नूरपुर विधानसभा उपचुनाव की ज़िम्मेदारी मिली।

राज चौहान ब्यूरो प्रमुख हरदोई-

———————————————–

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सपा प्रदेश सचिव संजय कश्यप को लोकसभा क्षेत्र कैराना जनपद शामली के उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपी।
जहां पर संजय कश्यप कैराना पहुंचकर समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन के लिए प्रचार प्रसार करेंगे।
वहीं सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव मुकुल सिंह आशा को जनपद बिजनौर के विधानसभा क्षेत्र नूरपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी शनईम उल हसन के लिए जनता से जन संपर्क करेंगे।