मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने सीबीएसई की 12 कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है। श्री जावेडकर ने कहा कि सरकारी स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार हो रहा है और अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई दी है। सी बी एस ई के बारहवीं कक्षा के नतीजों में लड़कों के मुकाबले लड़कियां अव्वल रहीं। गाजियाबाद की मेघना श्रीवास्तव 500 में से 499 अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहीं। कुल मिलाकर सफलता का प्रतिशत 83 दशमलव शून्य-एक है, जो पिछले वर्ष की तुलना में एक प्रतिशत अधिक है।