तंत्र क्रिया के बहाने तांत्रिकों ने युवती को किया गायब, पिता ने लगाया पुत्री से वेश्यावृत्ति कराने का आरोप

-पुत्री की बरामदगी के लिए एसपी से पिता ने लगाई गुहार
-अतरौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है पिता
-अतरौली व बरेली के युवक पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप
-एसपी ने मामले में दिए जांच के आदेश ।


            अतरौली थाना क्षेत्र के एक युवक ने अपनी ही पुत्री को दो तांत्रिकों को तंत्र क्रिया इलाज के बहाने अगवाकर ले जाकर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया है।बेबस पिता ने पुत्री की बरामदगी व एफआईआर दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है।एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए है।
           हरदोई के एसपी आफिस पहुंचा यह बेबस पिता अतरौली थाना क्षेत्र का रहने वाला है।अधिकारियों से इसने अपनी जो कहानी बताई वह हैरान करने वाली है।एसपी से शिकायत करते हुए उसने कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री कभी कभी बीमार हो जाती थी और उसके दांत बन्द हो जाते थे।आरोप है कि उसके ही पड़ोस के गांव के रहने वाले दुर्गेश सिंह पुत्र सोबरन निवासी मुरौआखेड़ा तांत्रिक भी है उसने पुत्री को ठीक करने की बात कही।आरोप है कि उसने दो चार दिन इलाज किया फिर कहाकि वह नहीं ठीक कर पायेगा और अपने गुरु वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तब निवासी संजयनगर बरेली से तंत्र क्रिया कराकर ठीक करा देगा।
           आरोप है कि वह 25 मई को दोनों के साथ आया और बदायूं के छोटे बड़े सरकार के नाम से मशहूर मजार पर ले गए।आरोप है कि वहां पर रोज 5 किलोमीटर की परिक्रमा वीरेंद्र लगवाता था। दोनों ने मिलकर उसको कुछ दवा खाने को दी जिससे वह बीमार हो गया जिसके बाद वह इलाज कराने गया और उसकी पुत्री को दोनों संजय नगर बरेली ले गए।जब वह ठीक होकर पुत्री के पास पहुंचा तो वह सब वहां नही मिले लेकिन आसपास के लोगों ने बताया कि उसकी पुत्री को वेश्यावृत्ति के लिए बेंच दिया गया है।
          पिता का कहना है कि उसकी पुत्री का फोन आया और उसने बताया कि उससे वेश्यावृत्ति करायी जाती है और खुद दोनों बुरा काम करते है। पुत्री कुछ आगे बताती इससे पहले फोन छीन लिया गया। आरोप है कि तांत्रिक वीरेंद्र राजनैतिक है और करीब 500 लोग रोज आते है इसलिए कार्यवाही नही हो पा रही। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने मामले में कार्यवाई के निर्देश दिए है।