ज्येष्ठ माह के मंगल पर जगह- जगह आयोजित हुए भण्डारे

रामू बाजपेयी पाली (हरदोई)


पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मंगलवार को एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे भक्तो ने बड़ी श्रद्धा भक्ति के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर पाली स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी आनंद शुक्ल ने कहा कि इस भण्डारे का आयोजन धार्मिक मान्यता के अनुसार है और हम अपनी कमाई का एक हिस्सा दान कर के अच्छा महसूस कर रहे है।

इस अवसर पर चीफ फार्मासिस्ट अनिल मिश्र ने बताया कि मैंने समाज मे इस तरह के आयोजन होते देखे तो हमे लगा ऐसा आयोजन यहाँ भी होना चाहिए।तभी इस भण्डारे का आयोजन किया और उन्होंने कहा कि भंडारे का आयोजन अब से हर वर्ष होगा।

वहीं दूसरी तरह अन्य कई जगह भी भंडारों का आयोजन भक्तो द्वारा किया गया।पाली नगर के माँ पंथवाली देवी मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसका उद्द्घाटन पूर्व चेयरमैन कमलाकांत बाजपेयी ने किया।
इस अवसर पर आकाश गुप्ता, प्रेम गुप्ता, अजीत गुप्ता, अवधेश यादव, मुकेश, पवन शर्मा, रामकृष्ण मिश्र, कृष्णकुमार शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।