
(प्रख्यात भाषाविद्-समीक्षक)
डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय-
पेट्रोल-डीजल के नाम पर ट्वीट कर देशवासियों के ज़ख़्म पर नमक मत छिड़को; बन्द कमरे से बाहर आओ और अपने सहयोगी दलों के साथ देश की जनता के पक्ष में सड़कों पर उतर कर आन्दोलन करो। अभी तुम्हारे लिए ‘दिल्ली’ बहुत दूर है। इस समय देश की जनता तथाकथित ‘मोदी-सरकार’ की अदूरदर्शी नीतियों से बुरी तरह से परेशान है।
वर्तमान सरकार की भ्रष्ट नीतियों के कारण देश की जनता अब भ्रष्टाचार, अत्याचार, अनाचार, कदाचार, देश में लूट, महँगाई, तरह-तरह के अभावों से त्रस्त और पस्त हो चुकी है। ‘मोदी-सरकार’ की संवेदनहीनता पूरी तरह से सामने आ चुकी है और तुम न जाने किस दुनिया में विचरण कर रहे हो! इतना ही नहीं, न मायावती दिख रही हैं; न अखिलेश का अता-पता है; न अजीत सिंह मुँह दिखा रहे हैं तथा न ही अन्य विपक्षी दलों के नेता दिख रहे हैं, हम तुम लोग से क्या और कैसी उम्मीद करें। सच तो यह है कि तुम सभी की निष्क्रियता के कारण ‘मोदी ऐण्ड कम्पनी’ मनबढ़ हो चुकी है।
आँखें खोलो; वरना राजनीति से संन्यास लेकर ऐश करो। तुम सभी विपक्षियों की ग़लत नीतियों के कारण आज देश का लोकतन्त्र कराह रहा है।
(सर्वाधिकार सुरक्षित : डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, इलाहाबाद; ३१ मई, २०१८ ई०)