हरदोई पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सम्बोधन में जब मुस्कराकर कहा कि हरदोई में कवि अधिक हो रहे है खासकर हास्य कवि तो लोग जहां मुस्करा उठे वही मंच की पिछली पंक्ति पर बैठे गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश भी मुस्करा उठे।बतादें की कैराना व नूरपुर में हुई हार के बाद श्यामप्रकाश ने एक कविता के माध्यम से तंज कसा था सीएम की इस टिप्पणी को लोग उसी से जोड़कर देख रहे है।
हरदोई में प्रधानों के साथ संवाद के दौरान सम्बोधन के समय सीएम की इस टिप्पणी को लोग विधायक श्यामप्रकाश से जोड़कर देख रहे है।हरदोई पहुंचे सीएम करीब आठ घण्टे जिले में रहे।इस दौरान सीएम ने जनपद में विभिन्न विभागो की 21 योजनाओं का लोकार्पण एवं 6 योजनाओं का शिलान्यास किया।जिसमें लोकार्पण की जाने वाली 21 योजनाओं का खर्च रू0 3409.97 लाख की लागत से किया जा रहा है। इसी प्रकार शिलान्यास की जाने वाली 6 योजनाओं पर किया जाने वाला व्यय 2011.62 लाख आयेगा। इस प्रकार जनपद में कुल 5421.59 लाख योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक के दौरान भी सीएम ने अधिकारियों को नसीहत की घुट्टी की पिलाई।