सन्दिग्ध अवस्था में मामा भांजे की मौत

               बेनीगंज थाना क्षेत्र के बढ़ईयन पुरवा गांव के निकट दो युवकों की सन्दिग्ध अवस्था मे मौत हो गयी दोनों के शवों को ग्रामीणों ने देखा तो सनसनी फैल गयी।ग्रामीण मामले को लेकर चर्चाएं कर रहे है तो परिजन कीटनाशक दवा पीकर आत्महत्या की बात कर रहे है।पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।
             मिली जानकारी के तहत रोहित व संदीप रिश्ते में मामा भांजे होने साथ आपस में दोस्त भी थे।सन्दीप जनिगाव थाना अतरौली का रहने वाला था वह ज्यादातर मामा रोहित के घर पर बढ़ईयन पुरवा में रहता था रोहित की 12 मार्च 18 को शादी हुई थी । घटना स्थल पर गये लोगो ने बताया दोनो के शव गांव से पौन किलोमीटर की दूरी पर सुनसान जगह पर खेत के किनारे मिलना सवाल खड़े करता है । शवो के पास गन्ने में डालने वाले  कीटनाशक की खाली डिब्बी जिस पर आतंक लिखा है और एक स्टील का गिलास मिला है। पानी के लिये पॉलीथिन का प्रयोग किया गया है।बेनीगंज कोतवाली में मृतक के पिता ने सूचना दी पुलिस ने घटना स्थल पर पहुचकर दोनो शवो का पंचनामा भरकर  पोस्टमार्टम के लिये भेजा ।