संडीला कोतवाली इलाके में एक रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे बाइक सवार दंपत्ति को बदमाशों ने मारपीट कर लूट लिया फरार हो गए।मामले की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
जानकारी के मुताबिक जनपद लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के कसमंडी निवासी राजकुमार गौतम पुत्र रामप्रसाद अपनी पत्नी नीतू के साथ बाइक से अपने ननिहाल पोषणखेड़ा संडीला आ रहा था।संडीला कोतवाली के गदौरा के आगे पुलिया के पास नीले रंग की पल्सर सवार तीन लोगों ने उसे रोक लिया।पीड़ित के अनुसार उनमे से दो लोगों ने उसके असलहा लगा दिया और लूटपाट करने लगे। बदमाशों ने उसके पास स 5500 रुपये व पत्नी के पास से सोने चांदी के जेवर लूट लिए और असलहा लहराते हुए भाग निकले।पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पुलिस जल्द ही खुलासे की बात कह रही है।बताया जाता है कि दोनों पति पत्नी अपने रिस्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आए थे।