सीएचसी हरियावां के निरीक्षण के दौरान सीएमओ को ग्रामीणों ने फार्मासिस्ट पर अय्याशी के आरोप लगाकर शिकायती पत्र दिया।सीएमओ ने मामले की जांच व कार्यवाही की बात कही है।
सीएमओ वीरेंद्र कुमार रावत ने हरियावां सीएचसी का निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विभिन्न दिशा निर्देश उन्होंने जारी किए।जब सीएमओ निरीक्षण कर रहे थे इस दौरान गांव के तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने सीएमओ से सीएचसी पर तैनात फार्मासिस्ट पर अस्पताल में तैनात संविदा स्टाफ नर्सो के साथ अवैध संबंध व रात में अय्याशी करने का आरोप लगाते हुए ज्ञापन सौंपा तथा चारों के स्थानांतरण की मांग की। कार्यवाही न होने पर आन्दोलन करने की चेतावनी दी है। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में आत्म स्वरुप मिश्रा, धर्मेंद्र नाथ, इदरीश, राजा मिश्रा, उत्तम, मोनू, अमित, पप्पू मिश्रा मौजूद थे। सीएमओ ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।