रविवार की दोपहर मंझिला थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक शादीशुदा महिला ने अपने पति की गला काटकर हत्या कर दी शव को कब्ज़े में लेकर पीएम के लिए भेजा गया है।
मंझिला की ग्राम पंचायत रेवरी के मजरा टीकमपुरवा निवासी कमलेश पुत्र बालादीन का अपनी पत्नी से किसी बात पर कुछ मनमुटाव चल रहा था। रविवार की दोपहर करीब दो बजे जब कमलेश (42) अपने घर मे सो रहा था पत्नी गीता ने धारदार हंसिये से पति का गला काट दिया। कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सात भाई थे जिनमे 6 भाई गांव से अलग झालानुमा स्थान पर मकान बनाकर रह रहे है। दूसरे भाइयो को घटना का पता तब चला जब म्रतक कमलेश की बेटी ने उन्हें वारदात की सूचना दी। घर के दूसरे सदस्य भागकर टीकमपुरवा भाई के घर पहुंचे तो उसे लहूलुहान की स्थिति में मृत पाया बाद में पिता बाला जी ने घटना की सूचना महिला पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी विनोद मिश्रा ने शव को अपने कब्जे में लेकर परिवार वालों से पूरी जानकारी हासिल की। गांव वालों से भी काफी देर पूछताछ हुई और फिर शव का पंचायत नामा करने के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया गया। पिता की ओर से दी गई तहरीर पर आरोपी पत्नी गीता के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।