रामू बाजपेयी हरदोई –
पाली नगर के पंथ बाली देवी मंदिर पर आज भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी का जन्मदिन बड़ी धूम धाम से मनाया गया । जिसमे सवायजपुर के विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने केक काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की, उसके उपरांत श्री बाजपेयी के जीवन के संघर्षों से परिचित कराते हुए उनके दिखाए गए रास्ते पर युवाओं से चलने के लिए कहा। इस मौके पर कुलदीप मिश्र, अनमोल बाजपेयी, मूलचंद बाजपेयी, रामू अग्निहोत्री, शिवम तिवारी , प्रकाश चंद्र बाजपेयी, शोभित मिश्र, अजय गुप्ता, ऋषभ कात्यायन, अमित अग्निहोत्री, पवन अवस्थी, आशुतोष मिश्र, आदि लोग मौजूद रहे।