पत्नी की गला रेतकर हत्या के बाद पति ने की खुदकुशी

            हरदोई- संडीला निवासी सुरेंद्र ने अपनी पत्नी बिंदेश्वरी (32) की गला रेतकर हत्या के बाद ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वह शादी के 17 साल बाद भी संतान न होने पर अक्सर पत्नी से झगड़ा करता था।इसी बात को लेकर एक बार फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद सुरेंद्र ने धारदार हथियार से बिंदेश्वरी की गर्दन रेत दी वारदात के बाद वह मौके से भाग निकला। कुछ देर बाद उसका शव मलिहाबाद में रेल की पटरियों पर पड़ा पाया गया। पुलिस का कहना है कि सुरेंद्र ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दी है।वारदात से घबराए उसके भाई कैलाश, बहन रामदेवी और बहनोई राजकुमार भी भाग निकले। ग्रामीणों से सूचना पाकर संडीला के प्रभारी निरीक्षक नागेश मिश्र समेत पुलिस मौके पर पहुंची। मृतका के भाई गुड्डू की तरफ से तहरीर दी गई है जिस पर पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। संडीला के कोतवाली के तिलुइयां खुर्द में बिंदेश्वरी (30) की उसके ही पति सुरेंद्र ने गला रेतकर हत्त्या कर दी।हत्यारा इतना आक्रोशित था कि गले पर धारदार हथियार से ताबतोड़ कई वार कर हत्या कर दी और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ नागेश मिश्रा कोतवाल जगदीश यादव ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचनामे के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और पति की तलाश शुरू कर दी।
             पुलिस हत्यारे पति की तलाश कर ही रही थी कि घटना के कुछ घंटे बाद पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मलीहाबाद थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।हत्त्या के पीछे पति पत्नी के बीच तल्ख रिश्ते बताए जा रहे हैं। मृतका का मायका संडीला कोतवाली के ही आंसू सराय का है। मृतका बिंदेश्वरी के भाई गुड्डू पुत्र छेदी के मुताबिक बिंदेश्वरी की शादी के करीब 17 साल हो गए, लेकिन अबतक कोई संतान नहीं हुई है। इसको लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। बिंदेश्वरी मज़दूरी करती थी जिसको लेकर भी सुरेंद्र नाराज रहता था। गांव में कई बार पंचायत हुई मगर आपस मे मनमुटाव कम नहीं हुआ।दो दिन पहले दोनों में फिर झगड़ा हुआ था जिस पर मायके वाले गांव आए थे, लेकिन पंचायत में कोई फैसला नहीं हो पाया था। मायके वाले कोर्ट के माध्यम से फैसला कराने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच शाम करीब 4:30 बजे दोनों में फिर विवाद हुआ और सुरेंद्र ने बिंदेश्वरी की हत्त्या करने के बाद खुद भी आत्महत्या कर ली।इस संबंध में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि महिला की गले धारदार हथियार से हत्त्या करने के बाद पति पति ने भी आत्महत्या कर ली है।