थाना अतरौली क्षेत्र के ग्राम सागरगढी मे शनिवार की अज्ञात चोरो ने व्यापारी समेत दो घरो को निशाना बनाकर लाखो की नकदी समेत जेवरात पार कर दिये । भुक्तभोगियो ने थाने पर तहरीर दी है।
व्यापारी बाबूलाल ने बताया कि वह शनिवार की रात घर मे परिवार के साथ छत पर सोया था । रात एक बजे तक वह जागता रहा जिसके बाद वह सो गया था व्यापारी बाबूलाल के घर के पीछे से दीवाल कूदकर चोर घर मे घूसे और दो कमरो मे रखे एक बडे बक्से का ताला तोड़कर उसे खंगाला व चार छोटे बक्सो को घर से उठा ले गये और गांव के पूरब पचास मीटर दूर स्थित लाल जी के बाग मे छोटे छोटे बक्सो के ताला तोडकर जेवरात व नकदी पार कर दिया । व्यापारी बाबूलाल की पत्नी सुशीला ने बताया कि उसने अपनी पुत्री मनीषा की शादी के लिए पति से दस बर्षो से चुरा-चुरा कर डेढ लाख रूपया इकट्ठा किये थे उन्हे भी बडे बक्सा से चोर उठा ले गये । छोटे बक्सों से सोने का हार , झुमकी , मंगलसूत्र , चाँदी की पाजेब , चार जोडी पायल , कमर बिच्छुआ व चालीस किलो पीतल के बर्तन उठा ले गये । व्यापारी की पुत्री मनीषा , अनुष्का , नेहा , पूजा ने बताया वह अपने पापा से रूपया मांगकर पांच हजार रूपया इकट्ठा किये थे वह भी चोरी हो गए । व्यापारी की मां चन्द्रकली के पांच हजार नकद व आधा किलो की चांदी की कर्धनी , पायल , बिच्छुआ , सोने की झुमकी चोर उठा ले गये । अनीता पत्नी मुकेश का सोने का मंगलसूत्र , नथुनी , चांदी का हथफूल , कमर बिच्छुआ, दो पायल चोर उठा ले गये । व्यापारी की मां चन्द्रकली जब सुबह घर से नीचे उतरी तो देखा कि कमरे का ताला टूटा था ।
वहीं ग्राम सागरगढी के ही मुन्ना व उसकी पत्नी रेखा घर पर नहीं थे । चोरो ने ताला तोड़कर दो मोबाइल , बिच्छुआ , नथ और छत पर टीन शेड डालने के लिए रखे छः हजार रूपया नकद चोरो ने पार कर दिया । भुक्तभोगी व्यापारी बाबूलाल व मुन्ना ने थाने पर तहरीर दी है । थाना प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्र ने बताया कि जाँच कर मुकदमा दर्ज करके जल्द ही खुलासा किया जाएगा।