किशोरी ने 5 लोगों पर लगाया बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप 

किशोरी का आरोप हरदोई ले जाकर कमरे में दो दिन तक रखा बंधक दबाव पड़ने पर चौकी में छोड़ गए थे आरोपी

                 एक किशोरी ने 5 लोगों के विरुद्ध कमरे में बंधक बनाकर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़ित किशोरी की मां का कहना है की चौकी इंचार्ज ने बिना किसी कार्यवाही के आरोपियों को भगा दिया। पीड़िता अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली एसपी ने मामले की जांच के आदेश सीओ को दिए हैं।
                अपनी मां के साथ हरदोई के एसपी विपिन कुमार मिश्रा के पास पहुंची पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है वह टड़ियावाँ थाना क्षेत्र के गोपामऊ कस्बे की रहने वाली है। आरोप है कि उसी का गांव का मनोज 7 जून की रात लगभग 10 बजे उसको बहला-फुसलाकर हरदोई ले गया जहां रंजीत एवं गोविंद के साथ दो कलाकारों के हवाले कर दिया।
                पीड़ित का आरोप है कि यहां एक मकान में बंधक बनाकर उसके साथ पांचों ने जबरदस्ती गैंग रेप किया और धमकी दी किसी को बताया तो मार दी जाओगी । आरोप है कि हरदोई के इस मकान में 2 दिन तक बंधक रखा उसके बाद जब ज्यादा दबाव बना तो 9 जून की रात 1 बजे उसको गोपामऊ चौकी में छोड़ गए। वहीं पीड़िता की मां का आरोप है कि चौकी इंचार्ज ने उसकी पुत्री की लिखा पढ़ी करके उसको सौंप दिया । लेकिन जो आरोपी थे उनको थाने से ही भगा दिया । पीड़िता ने एसपी से इस मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई । एसपी ने मामले की जांच संबंधित सीओ को सौंपी है । एसपी विपिन कुमार मिश्रा का कहना है जांच रिपोर्ट के बाद मामले में कार्यवाही की जाएगी।