छात्रों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जायेगाः- विमल अग्रवाल

उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी विमल कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों से कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ई0सी0एल0 हेतु जनपद के समस्त इण्टर कालेजों में प्रिन्सिपल को नोडल अधिकारी के रूप में नामित कर कालेज के छात्रों के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा । इसके लिए 14 जून 2018 को अपरान्ह 02.00 बजे रसखान प्रेक्षागृह में एक बैठक का आहूत की गयी है।
उन्होंने बताया कि बैठक में आयोग द्वारा ई0एल0सी0 के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त उप जिलाधिकारी शाहाबाद सर्वेश कुमार गुप्ता एवं दयाशंकर यादव प्रवक्ता, सीएसएन, पी0जी कालेज द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होने सभी उप जिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देश दिये हैं कि अपने क्षेत्र के अधीनस्थ समस्त इण्टर कालेजों के प्रधानाचार्य तथा जानकार अध्यापकों को सूचित करते हुए निर्देश दें कि उक्त बैठक में निर्धारित तिथि एवं स्थान पर प्रशिक्षण में समय से भाग लेन सुनिश्चित करें।