मल्लावाँ (हरदोई)। कन्नौज से घर जा रहे बाइक चालक राम लखन (22) निवासी भुप्पापुरवा बाबटमऊ को दोपहर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होने पर परिजनों ने सीएचसी मे भर्ती कराया जहाँ पर गम्भीर हालत देख कर चिकित्सकों ने हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
वहीं दूसरी घटना में कोतवाली के गाँव तेन्दुआ की निवासिनी जयदेेवी (60) सुबह मंदिर में पूजा करने जा रही थी कि अचानक वह मन्दिर के चबूतरे पर फिसल गयी। गम्भीर चोट लगने के कारण हरदोई जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।