अलग-अलग हादसों मेें तीन की मौत, दो घायल व एक गंभीर 

          हरदोई– अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवको की मौक हो गयी तो वहीं एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। मृतको के शव को पुलिस नें पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है जबकि घायल युवक का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है।
            अतरौली थाना क्षेत्र के सुहलिया पीपर गांव नेवादा निवासी 22 वर्षीय मनोज बाइक से सण्डीला आ रहा था कि तभी मौलानगर तकिया के पास अचानक आई तेज आंधी से आंखों में धूल जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के डबल पोल से टकरा गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पास में मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गयी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है। मनोज लखनऊ में जेसीबी चालक का काम कर रहा था।
       दूसरी घटना कछौना क्षेत्र मे घटी। क्षेत्र के कोरिहाना मजरा हथोड़ा निवासी नवनीत 22 पुत्र राजेंद्र प्रसाद व जीत बहादुर 18 पुत्र श्री कृष्ण अपनी बाइक से अपनी रिश्तेदारी थानगांव को जा रहे थे कि तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक यूके लिप्टिस के पेड़ से टकरा गई जिससे नवनीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई व बाइक पर सवार साथी जीत बहादुर गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना आयी जहां चिकित्सकों द्वारा नवनीत को मृत घोषित कर दिया गया व साथी जीत बहादुर की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
           तीसरी घटना में मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गाॅव नरायनमऊ निवासी शिव कुमार (16) हादसे में मौत हो गयी। शिवकुमार अपनी बहन सोमवती को उसकी ससुराल माधौगंज थाना के गाॅव पहुतेरा प्लेटिना बाइक से छोडने जा रहा था कि तभी उन्नाव की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने खेमीपुर के निकट प्राइमरी स्कूल के सामने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे उसकी मौके पर मौत हो गयी जबकि बहन सुरक्षित बच गयी। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्मार्टम के लिये भेज दिया।