नियंत्रण रेखा पर जम्मू कश्मीर में पुंछ और राजौरी में एक जवान और एक बच्ची पाकिस्तानी सेना के मोर्टार हमले में घायल हो गई । पाकिस्तानी सेना कल दोपहर फिर से अकारण गोलीबारी और मोर्टार हमले करने लगी । दुश्मन ने शाहपुर सेक्टर में कुछ भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया । मंजाकोट और नौशेरा सेक्टर में भी पाकिस्तानी सेना ने गोले दागे । पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी का भारतीय जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया । शाम तक दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी जारी थी ।
Related Articles
सड़क हादसे में घायल महिला ने तोड़ा दम
December 23, 2018
0
29 हजार की नक़दी, अंगूठी व मोबाइल लूट घायल अवस्था में हाइवे पर छोड़ा
December 4, 2017
0
दो पक्षों में चली गोली से छात्र घायल
November 27, 2018
0