इस अवसर पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत बच्चों ने ‘मैया यशोदा’ गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। इसके उपरांत जब बच्चों ने सभी अतिथियों एवं ग्राम वासियो के समक्ष हाव भाव युक्त अंग्रेजी में एक्शन सॉन्ग प्रस्तुत किया तो विधायक व वहाँ उपस्थित सभी अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुति की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। विधायक ने अपने उदबोधन में प्राथमिक शिक्षा के महत्त्व पर जोर देते हुए इसे बच्चों का प्रमुख आधार बताया व् कहा कि बच्चों की शिक्षा में दो प्रमुख़ स्तम्भ हैं ,पहला शिक्षक व दूसरा अभिभावक, दोनों को मिलकर बच्चों के भविष्य के लिए काम करना होगा।
कार्यक्रम में विधायक को शिक्षक शिवम् शर्मा द्वारा विद्यालय की समस्त गतिविधियाँ पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन द्वारा दिखाई गईं जिसे उन्होंने अत्यंत सराहा व् उससे प्रभावित होकर विद्यालय आगंतुक पंजिका पर भी अपने विचार लिखे।मंच संचालन कर रहे विद्यालय के प्रधानाध्यापक विवेक शर्मा ने विद्यालय में बच्चों की बैठक व्यवस्था हेतु जब विधायक से सीट, बेंच उपलब्ध कराने का आग्रह किया तो उन्होंने सहर्ष उसे जल्द से जल्द अपने स्तर से उपलब्ध कराने की सहमति प्रदान की।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक अनूप गुप्ता, संध्या, मंजू , सुरचना, नीलम, रजनी, समता रावत ने हर स्तर पर अपना सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर सत्येंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, हरिशंकर, संजय राय एवं ग्राम पंचायत के समस्त शिक्षक मौजूद रहे। ड्रेस सरोज कुमार की फर्म जानकी इंटरप्राइजेज़ द्वारा उपलब्ध कराई गयी जिसमे उन्होंने बच्चों को ड्रेस के साथ टाई व् बेल्ट भी दिया ।