यूपी को विकास की ओर ले जाने के लिए उसे एक प्रदेश की तरह नहीं एक अलग देश की तरह देखने की आवश्यकता : महिंद्रा

यूपी इन्वेस्टर्स समिट—-


देश के जाने माने व्यवसायी और महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने इन्वेस्टर्स समिट में उत्तर प्रदेश से लगाव जताते हुए कहा कि मेरी मां का वतन यूपी है । मेरी मां ने साधारण घर में जन्म लिया था । आज लग रहा है मैं घर लौट आया हूं । विकास को नए आयाम देने के क्रम में श्री महिन्द्रा ने कहा कि यूपी की तुलना दूसरे देशों से करनी चाहिए अर्थात यूपी को विकास की ओर ले जाने के लिए उसे एक प्रदेश की तरह नहीं एक अलग देश की तरह देखो । प्रदेश के लक्ष्य किसी अन्य राज्य की तरह नहीं हो सकते । आनंद महिंद्रा ने मुख्यमन्त्री योगी जी के लिए कहा कि उनके मन में बड़ा विजन पल रहा है ।  इंवेस्टर्स समिट की तारीफ करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा कि महिंद्रा ग्रुप पीएम श्री मोदी और सीएम श्री योगी के विजन के साथ 200 करोड़ का वाराणसी सर्किल में निवेश करेगा ।

इन्वेस्टर्स समिट में टाटा ग्रुप के एन चंद्रशेखरन ने कहा कि यूपी में टीसीएस की उपस्थिति पहले से ही है । टाटा मोटर्स भी लखनऊ में हैं । यहां पर खुदरा कंपनियों की महत्वपूर्ण उपस्थिति है । हम यूपी के विकास में भाग लेने के लिए प्रतिबद्ध हैं।