डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कटरा बिल्हौर राज मार्ग पर हुआ हादसा

                 मल्लावां (हरदोई)- कटरा बिल्हौर राज मार्ग पर डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी।सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्मार्टम के लिये हरदोई भेजा है।
                 कोतवाली क्षेत्र के गाॅव भडवल सलेमपुर निवासी असलम (21) कस्बे मे गुरूवार की देर शाम बाइक से खाद लेने आया था । कटरा बिल्हौर मार्ग के चुंगी नं. दो पर डीसीएम ने टक्कर मार दी जिसमे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया । राहगीरों ने सीएचसी मे भर्ती कराया जहा पर चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये हरदोई भेजा है। वहीं मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं पुलिस ने डीसीएम के कब्जे में ले लिया है।