हरदोई- सुरसा विकास खंड में स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई जिसमें डायट प्राचार्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, ब्लाक प्रमुख महिपाल सिंह, समस्त संकुल प्रभारी एवं ब्लाक के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित हुये।
इस अवसर पर बाइक रैली निकाली गयी जो कुतुआपुर, ढोलिया, मझिला, फतियापुर, सेमरा चौराहा, बिरहिमपुर, तुन्दबल, दलेलपुर, टिकरी, खुटेहना, सुरसा, जगतपुरवा होते हुये समापन ब्लाक संसाधन केंद्र फर्दपुर में हुआ। विभिन्न विद्यालयों में रैली का विद्यालयों में पहुंचने पर बच्चो शिक्षकों अभिभावकों द्वारा स्वागत किया गया जलपान कराया गया। ब्लाक प्रमुख महिपाल सिंह द्वारा रैली का स्वागत अपने विद्यालय में किया गया सेमरा चौराहा के बच्चों द्वारा इस अवसर पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।