जंगली जानवर के हमले से एक दर्जन ग्रामीण महिलाएं घायल 

               हरदोई- कोतवाली शाहाबाद इलाके में जंगली जानवर के हमले से करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गए जिनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद ले जाया गया।जानवर के हमले से ग्रामीणों में दहशत का आलम है।ग्रामीणों का कहना है कि जंगली जानवर जंगली सियार है।
                कोतवाली शाहाबाद के उधरनपुर गांव निवासी कुछ ग्रामीण और महिलाएं खेतों की तरफ सुबह शौच के लिए गई थी।बताया जाता है कि वहां खेतों व जंगलों में मौजूद जानवरों ने एक एक करके लोगों पर हमला कर दिया।जानवरों द्वारा एक-एक करके किये गए हमले से करीब एक दर्जन ग्रामीण जख्मी हो गए।
                जंगली जानवरों के हमले से गांव में दहशत फैल गई ग्रामीण जख्मी लोगों को इलाज के लिए शाहाबाद सीएचसी लाये जहां पर सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नोमान उल्लाह ने इलाज किया।घायलों में लाखन सुमन प्रवेंद्र बिटोली भगवानदीन आदि ने बताया यह जानवर सियार थे।