दोस्तों ने मिलकर दोस्त को मारी गोली हालत नाजुक,  कोतवाली शहर के मोहल्ला कौशलपुरी का मामला

              हरदोई- सोमवार की रात में शहर के मोहल्ला कौशलपुरी में चार दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।उसके बाद तीन दोस्त एक साथ मिलकर अपने ही साथी को गोली मार दी। हालत नाजुक होने से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया । वहीं पुलिस ने तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
             शहर के मोहल्ला कौशलपुरी निवासी रितेश सोमवार की शाम को अपने दोस्त सूरज, अनिकेत व सुरसा थाना के सथरा गांव निवासी पारुल के साथ बैठे हुए थे। बताया गया है इसी बीच रितेश से विवाह शुरू हो गया रितेश जब तक कुछ समझ पाता तब तक उसके दोस्त सूरज पारुल अंकित ने मिलकर उसको गोली मार दी।घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंचे।घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिससे पुलिस भी मौके पर पहुंचकर तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया। वही रितेश को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने से डॉक्टरों ने उसे इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया है।वहीं एसएसआई घनश्याम शुक्ला के मुताबिक इन दोस्तों के बीच किसी लड़की को लेकर विवाद हुआ है।पूरे मामले की जांच की जा रही है।