कटी सड़क में बाइक गिरी,एक की मौत -साथी हुआ घायल, इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती 

                हरदोई- कल दोपहर बारिश के चलते कटी सड़क में बाइक सवार गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गयी व पीछे बैठा एक अन्य घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकला।
                 ग्राम तकिया शाहपुर नाऊ निवासी रहमुद्दीन उर्फ रहमान (35) पुत्र बुद्धा ट्रक चालक थे। पिता के अनुसार रहमान पांच बेटो में सबसे बड़ा था। रहमान का फूलजहां से निकाह हुआ था और उसका एक बेटा व तीन बेटियां हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम सरैया निवासी राजवीर पुत्र सहजू उसके साथ ट्रक पर हेल्पर था। दोनों संडीला में ट्रक को खड़ा कर सोमवार की रात में बाइक से घर आ रहे थे। जगदीशपुर-तेरिया मार्ग पर स्थित माइनर तेज बारिश के चलते कट गया था। जिसकी रहमान को जानकारी नहीं थी और दोनों उसी मार्ग से घर आ रहे थे। अंधेरे के कारण बाइक उसी में घुस गई। जिसमें रहमान की मौके पर ही मौत हो गई और राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से शव को बाहर निकलवाया और घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

उजागर हुई प्रशासन की लापरवाही


सड़क कटने की सूचना के बावजूद भी प्रशासन ने न तो रास्ता पाटने की कोशिश की और न ही कोई संकेत सड़क पर बनाया जिससे लोगों को पता चलता कि आगे रास्ता कटा हुआ है। इसी के चलते बाइक सवार चलते चले गए और कटी सड़क में जा गिरे। प्रशासन की लापरवाही से एक परिवार का सहारा दुनिया से चला गया।