रामू बाजपेयी
====================================
पाली(हरदोई)- सोमवार को उपजिलाधिकारी सवायजपुर ने नगर पंचायत पाली का औचक निरीक्षण कर साफसफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया साथ ही कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।
सोमवार को उपजिलाधिकारी सवायजपुर दिग्विजय प्रताप सिंह अचानक नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया और साथ ही बर्षा के जल भराव से सम्बंधित समस्याओं पर विशेष ध्यान देने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया।
वरिष्ठ लिपिक राकेश दीक्षित से तमाम जानकारी लेने के बाद वृक्षारोपण पर विशेष चर्चा की।
इस अवसर पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कमलाकांत बाजपेई, शशिकांत बाजपेई, अमरीष,गणेश मिश्र आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।