देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंडौहना का मामलाहरदोई: जानवर चराते समय एक वृद्धा ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक पर शव को पड़ा देखा और परिजनों को जानकारी दी।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंडौहना निवासी रामरती (70) पत्नी जयचंद की दो बेटियां हैं और दोनों की शादी हो चुकी है। बड़ी बेटी रेखा ने बताया कि मां घर पर अकेली रहती थी। सोमवार शाम को मां गांव के बाहर रेलवे लाइन के किनारे जानवर चरा रही थी। उसी समय ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौत हो गई। रेलवे ट्रैक पर शव को पड़ा देखकर ग्रामीणों ने घटना की सूचना बेटियों और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही दोनों बेटियां गांव पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।