पिहानी– न्याय पंचायत करीमनगर के अंतर्गत आने बाले सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइया को स्वच्छता एवं पोषण संबंधित प्रशिक्षण जूनियर हाईस्कूल कुइयां में दिया गया। प्रशिक्षण का उदघाटन न्याय पंचायत प्रभारी श्री रमेश चंद्र वर्मा ने किया।
प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षक अनिल कुमार सिंह ने उपस्थित रसोइयों को स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कि मध्यान्ह भोजन तैयार करते समय किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। प्रशिक्षक महेंद्र विक्रम सिंह प्र.अ.चौकी ने बरसात में होने बाली बीमारियों एवं इनसे बचने के उपाय के बारे में बताया। शिक्षिका मंजुलता ने हाँथ धोने के सही तरीके से रसोइयों को अवगत कराया। शिक्षिका स्नेहलता ने उपस्थित रसोइयों को गैस जलाने का सही तरीका, गैस के उपयोग के समय रखी जाने बाली सावधानियों के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण में अग्नि शमन यंत्र के प्रयोग के बारे में भी अवगत कराया गया तथा पोषण से संबंधित लघु फ़िल्म को भी दिखाया गया।