बेनीगंज के मोहल्ला पासी टोला निवासी चंद्रकली उर्फ सुनीता पत्नी रामस्वरूप उम्र 40 सुबह हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गयी । मोहल्ले के लोगो ने किसी तरह बिधुत लाइन बन्द कराकर कोथावां अस्पताल में भर्ती कराया ।
मालूम हो कि बेनीगंज नगर के पासी मोहल्ला निवासी राम स्वरूप के घर के ऊपर से बेनीगंज बिधुत उपकेंद्र से कोथावां की तरफ जाने वाली ग्यारह हजार बिधुत लाइन निकली है। सुबह लगभग 6 -7 बजे चंद्रकली शौच किर्या से निपट कर आँगन में लगे हैंड पम्प पर हाथ पैर धुलने पहुची तो अचानक बिधुत तार टूट कर गिर गया ।इस टूटे तार की चपेट में बुरी तरह से जली चंद्रकली उर्फ सुनीता को कोथावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया ।प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाक्टर रजनीश कुमार ने बताया कि खतरे से बाहर है ।इस सम्बंध में अवर अभियंता राजकुमार वैश्य से बात नही हो पाई है ।अभी तक टूटा तार बिधुत बिभाग के द्वारा हटाया नही गया है ।