भारत ने एशियाई खेलों का प्रथम स्वर्णपदक कुश्ती में जीता

डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय


जकार्ता (इण्डोनेशिया) में आयोजित अट्ठारहवें एशियाई खेलों में, जिसमें ४५ एशियाई देशों की भागीदारी है, आज खेल के पहले ही दिन (१९ अगस्त, २०१८ ईसवी) भारत के प्रख्यात कुश्ती-खिलाड़ी बजरंग पुनिया ने एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में ६५ किलोग्राम-भारवर्ग के अन्तर्गत जापान के पहलवान को पराजित कर स्वर्णपदक जीत लिया है।
उल्लेखनीय है कि इस एशियाई खेल-प्रतियोगिता में यह भारत के लिए ‘प्रथम स्वर्णपदक’ है।