हरदोई- रक्षाबंधन त्योहार पर रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस अड्डों पर यात्रियों की भीड़भाड़ उमड़ी रही। ट्रेन व रोडवेज बसें फुल होकर रवाना हो रही हैं। रेलवे स्टेशन के टिकट घर में लंबी लाइन लगी रही। सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारी तैनात रहे।
भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार रविवार को जिलेभर में मनाया जाएगा। रक्षाबंधन मनाने के लिए लोग ट्रेन व बसों से रवाना हो गए हैं। शनिवार को रेलवे स्टेशन पर दिनभर यात्रियों की भीड़भाड़ देखने को मिली।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही। प्लेटफार्म पर जीआरपी व आरपीएफ के सिपाही चेकिंग करते रहे। वहीं रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भीड़भाड़ रही। रोडवेज बसें फुल होकर रवाना हुई। यात्रियों को बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा।