सर्पदंश से युवक की मौत

हरदोई– बेहटा गोकुल थाना के खेरवा कमालपुर निवासी मेवालाल शुक्रवार की शाम को फसल की रखवाली करने जा रहा था। इसी बीच रास्ते में जहरीले सांप ने काट लिया।हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां पर इलाज के दौरान मेवालाल ने दम तोड़ दिया इस से परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों के मुताबिक मेवालाल के दो पुत्र दो पुत्री है।