प्रशासन ने उठाई जनपद के 1392 प्राइमरी एवं जूनियर स्कूलो की बाउण्ड्रीवाल बनवाने की जिम्मेदारी

2 अक्टूबर तक अभियान चलाकर सभी स्कूलो की चहारदीवारी को पूरा करे प्रधान - जिलाधिकारी

रसखान प्रेक्षागृह के सभाकक्ष में जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में जनपद के 1392 प्राइमरी एवं जूनियर स्कूलो की बाउण्ड्रीवाल की बैठक/गोष्ठी आयोजित की गई। वर्ष 2018-19 के 14वे वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग से जनपद के 943 प्राइमरी स्कूलो एवं 449 जूनियर स्कूलो की बाउण्ड्रीवाल का निर्माण 2 अक्टूबर तक किया जाना हैं। इन स्कूलो में बनने वाली बाउण्ड्रीवाल एवं गेट के निर्माण करवाने की जिम्मेदारी प्रशासन ने उठाई है।
उन्होने विगत माह भरखनी के एक प्राइमरी स्कूल के छात्र मोहित सिंह की तालाब में डूबने से हुई मृत्यु का जिक्र करते हुए कहा कि यदि उस स्कूल में बाउण्ड्रीवाल एवं गेट होता तो शायद यह घटना न घटित होती। उन्होने कहा कि बच्चे आने वाले भविष्य की नीव है, हमे सबसे पहले जनपद के बच्चो का भविष्य सुरक्षित करना होगा तभी हम विकास के विषय में सोच सकते है। उन्होने इस कार्य के लिए प्रधानो से अपील करते हुए कहा कि समस्त ग्राम पंचायतो में तीन दिनो के अन्दर कार्य की शुरूआत हो जानी चाहिए, जहाँ पर अतिक्रमण की शिकायत है ऐसे ग्राम प्रधान कल तक हमे सूचना दे ताकि अतिक्रमण को समय से हटवाया जा सके। समस्त ग्राम प्रधान इस कार्य को प्राथमिकता देते हुए तीन दिनो के अन्दर कार्य प्रारम्भ कर दे। ऐसा न करने वाले ग्राम प्रधानो की ग्राम निधि रोक दी जायेगी। जिसके जिम्मेदार स्वयं प्रधान एवं ग्राम सचिव होंगे।  इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एकता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, एडीओ एवं ग्राम प्रधान मौजूद रहे।