रसोइयों को मई से नहीं मिला मानदेय

माधौगंज(हरदोई)- मानदेय न मिलने से रसोइयों को दो वक्त की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। एक हजार रुपए प्रतिमाह के एवज में परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मध्यान्ह भोजन पकाकर परोसती हैं।
विकास खण्ड माधौगंज के परिषदीय स्कूलों में मध्यान्ह भोजन बनाकर बच्चों को परोसने वाली रसोईयां खुद दो वक्त की रोटी का इंजमाम नही कर पा रही है। क्षेत्र की रसोईयां अनिता देवी, मायावती, पुष्पा, रोशनी, गुड्डी आदि ने बताया कि उनका मानदेय मई माह के बाद नही मिला जिसके कारण उन्हें काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है । बताया कि सुबह आठ बजे से एक बजे तक काम करने के बाद उन्हें प्रतिमाह एक हजार रुपए दिया जाता है। वह भी समय से न मिलने से रोटी रोजी का संकट खड़ा हो गया है।