हरदोई- बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के ग्राम मझरा निवासी कन्यावती 30 पत्नी श्री राम बीती शाम करीब 6 बजे अपने खेत गयी थी । जैसे ही वह खेत पर पहुँची वहां पहले से मौजूद पडोसी नन्हे व गयाप्रसाद पुरानी रंजिश के कारण गाली गलौज करते हुए महिला को गिराकर पीटने लगे । महिला के शोर मचाने पर आस पास से लोग दौड़े तब आरोपी महिला को छोड़ कर भाग गए। सुबह महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है । इस संबध में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है और आरोप की पड़ताल की जा रही हैं ।