हरदोई- बुधवार की रात में एक चोर घर के अंदर घुस गया। लेकिन घर में लोगों को जानकारी हो गई। जिससे शोर करने पर उस चोर की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद चोर के परिजनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला बोल दिया। जिसमें 5 लोग जख्मी हो गए।2 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।जिसमें एक का इलाज लखनऊ में चल रहा है। दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।वही पुलिस दोनों मामलों में मारपीट की बात कह कर दोनों पक्षों पर कार्यवाही की बात कह रही है। जिसे लेकर लोगों में रोज फैला हुआ है।
मामला टडियावां थाना के अहिरोरी गांव का है।गांव निवासी अतुल के घर बुधवार की रात में गांव के ही प्रमोद चोरी करने के उद्देश्य घर में घुसा था।लेकिन इस बात की जानकारी अतुल की मां को हो गई।जिससे उन्होंने शोर किया।शोर करने पर अतुल व उनके आस पड़ोस के लोगों ने प्रमोद की पिटाई कर दी।बताया गया है इसके बाद प्रमोद वहां से अपने घर गया। जहां से अपने साथियों के साथ शस्त्रों से लैस होकर अतुल के घर पर पहुंच गया। जहां पर प्रमोद ने अपने साथियों के साथ हबलू, रानू सिंह, अतुल,छोटे पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया।जिसमें हबलू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।वही रानू सिंह का इलाज लखनऊ में चल रहा है।दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं परिजनों का कहना है इस मामले की जानकारी पाकर क्षेत्रीय दरोगा इंतजार हुसैन मौके पर पहुंचे।उन्होंने उल्टा ही पीड़ित पक्ष पर ही मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। इस बात को लेकर पूरे गांव में पुलिस के प्रति रोष फैला है।वहीं पीड़ित पक्ष से अतुल के परिजनों का कहना है कि उनकी गांव में ही राहुल से विवाद चल रहा था।इस चक्कर में उन्होंने भी इस का नाजायज फायदा उठाया है।