मेडिकल स्टोर के संचालक और ग्राहक से हुई कहासुनी 

                      हरदोई-  मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा दवा की बिक्री में मनमानी का मामला सामने आया है। इसी तरह का एक मामला सामने आया है जिसमें मेडिकल स्टोर के संचालक और ग्राहक के बीच कहासुनी हो गई यहां तक मामला पुलिस की चौखट तक पहुंच गया।
                        मामला शहर के एक बड़े मेडिकल से जुड़ा हुआ है। जहां एक युवक ने दवा खरीदी थी। उसकी दवा गलत होने की वजह से जब  देर शाम वापस करने पहुंचा, तो मेडिकल स्टोर संचालक ने दवा वापस करने के बदले में उतनी ही कीमत की दवा लेने व अतिरिक्त 20 रुपये चुकाने की बात कही। जिसका विरोध करने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने ग्राहक से अभद्रता की। मेडिकल स्टोर संचालक की मनमानी देख पीड़ित ने पुलिस को फोन किया। मौके पर यूपी100 की पीआरवी 2715 पहुंची, जिसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक माफी मांगने लगा। काफी मशक्कत के बाद ग्राहक को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। मेडिकल स्टोर संचालक ने माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा कृत्य न करने की बात  कही है।