बघौली में ड्रग इंस्पेक्टर के द्वारा की गई छापेमारी से हड़कंप मच गया। कई दुकानदार शटर गिराकर भाग निकले। ड्रग इंस्पेक्टर ने कई दुकानों से दवाओं का सैम्पल भरा है। दवाओं के नमूनें लेकर जांच के लिए भेज दिया।
बघौली क्षेत्र में कैप्सिकम टिंक्चर की अवैध बिक्री होने की शिकायत की जा रही थी जिसको ड्रग इंस्पेक्टर सौरभ दुबे ने संज्ञान में लिया और अनुराग मेडिकल स्टोर, विपिन मेडिकल स्टोर, वीरपाल मेडिकल स्टोर से टिंचर का नमूना प्राप्त किया। हालांकि यहां आवश्यक दस्तावेज सही पाए गए जिसके कारण कोई कार्यवाई नहीं की गई । लेकिन कुछ मेडिकल स्टोर के संचालक फार्मासिस्ट उपस्थित न होने के कारण मेडिकल स्टोर बन्द कर भाग गए । ड्रग इंस्पेक्टर सौरभ दुबे ने बताया अवैध रूप से दवा बेचने वालो को बख्शा नहीं जायगा। ध्यान देने वाली बात है कि दवा के नाम पर खुलेआम बिक रहे मादक द्रव्य (drugs) के बारे में ड्रग इंस्पेक्टर सौरभ दुबे को कुछ नहीं मिला ।