दुकान के सामने पड़ी सरिया चोरी

              माधौगंज (हरदोई)–  अज्ञात चोरों द्वारा बिल्डिंग मटेरियल की दुकान के सामने पड़ी लोहे की करीब 15 कुंतल सरिया को किसी वाहन से उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने थाने में तहरीर दी।
              थाना क्षेत्र के गाव गौरा निवासी चंद्र प्रकाश द्विवेदी ने दी तहरीर में कहा कि उनकी दुकान मां दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी नामक फर्म रेलवे के फाटक के नजदीक बिलग्राम मार्ग पर है। शनिवार की शाम को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे दुकान के सामने लोहे  की सरिया पड़ी हुई थी और सभी सरियों को जंजीर में बांधकर ताला लगाया हुआ था। चोर ताला को तोड़ कर लगभग 15 कुन्तल सरिया उठा ले गए । पुलिस ने तहरीर ले कर जांच शुरू कर दी है।