हरदोई- एससी एसटी एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के संशोधन की परवाह न करने वाले शासन की नीतियों को तानाशाही रवैया बताते हुए अखिल भारतीय छत्रिय कल्याण परिषद के कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट परिसर में तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा ।
शासन पर अपनी 5 सूत्रीय मांगों को जायज ठहराने के लिए मैदान में उतरे अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान के नेतृत्व में तीसरे दिन भी कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन जारी रहा इस दौरान वक्ताओं ने अपने संबोधन में प्रशासन की जमकर खिंचाई की और उसे जनविरोधी करार दिया बताया कि इस शासन में बेतहाशा बढ़ रही महंगाई ने किसानों और आम जनमानस की कमर तोड़ कर रख दी है सुप्रीम कोर्ट के आदेश की तरफदारी करते हुए कहा आरक्षण को जातिगत लागू करने के बजाय आर्थिक तौर पर गरीब तबके को आरक्षण दिया जाना चाहिए पर तानाशाही सरकार ने मनमाने ढंग से एक वर्ग के हित के लिए तोड़ मरोड़ कर लागू किया है उन्होंने डीजल और पेट्रोल को जीएसटी के दायरे में भी लाने की वकालत की इस मौके पर क्षत्रिय कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष रीता सिंह पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान अखिलेश चंद्र अग्निहोत्री रणवीर सिंह श्रवण गुप्ता पवन सिंह बृजपाल सिंह तोमर राजन गुप्ता प्रवीण सिंह सहित तमाम क्षत्रिय कल्याण परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।