प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सरकार विकास मंत्र के माध्यम से गरीबों और निचले मध्यम वर्ग के लोगों के जीवन को सरल बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आंध्रप्रदेश के श्रीसेलम में उगाडी उत्सव को सम्बोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि सरकार जन आंदोलन की शक्ति को समझती है और उसने इसे महत्वपूर्ण माना है।
हमारा प्रयास रहा है कि हर योजना तय लक्ष्य के साथ बनाई जाए और तय समय में पूरी हो जाए। आज इसी कार्यशैली का प्रभाव है कि सिर्फ चार वर्ष के भीतर देश में 31 करोड़ से ज्यादा गरीबों के जन-धन एकाउंट खुले। सिर्फ 90 पैसे प्रतिदिन और एक रूपये महीने के प्रीमियम पर हमारी सरकार ने 18 करोड़ गरीबों को बीमा कवच प्रदान किया है। उज्जवला योजना के तहत रिकॉर्ड समय में हमारी सरकार ने साढ़े तीन करोड से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त गैस कनैक्शन प्रदान किया है।